National

Coronavirus live news update in India | Coronavirus in India: देश में पहली बार 22 हजार से ज्यादा मामले सामने आए, अब तक साढ़े 6.48 लाख संक्रमित 



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या साढ़े 6 लाख के पास पहुंच चुकी है। आज पहली बार 22 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में अब तक 6 लाख 48 हजार 315 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 18 हजार 655 की मौत हो चुकी है, जबकि तीन लाख 94 हजार 227 लोग ठीक भी हुए हैं। वहीं पिछले 24 घंटों की बात करें तो कोरोना वायरस के 22 हजार 771 नए मामले सामने आए और 442 मौतें हुई। देश में 3 जुलाई तक कुल 95 लाख 40 हजार 132 लोगों का कोरोना टेस्ट किया जा चुका है, जिसमें से 2 लाख 42 हजार 383 टेस्ट कल किए गए।

स्वास्थ्य मंत्रालय पूरे भारत में करीब 1.02 लाख ऑक्सीजन सिलेंडरों की आपूर्ति कर रहा
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने बताया कि अब तक 11,300 ‘मेक इन इंडिया’ वेंटिलेटर डिस्पैच किए गए हैं। इनमें से 6154 अस्पतालों तक पहुंच गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय पूरे भारत में करीब 1.02 लाख ऑक्सीजन सिलेंडरों की आपूर्ति भी कर रहा है, इनमें से 72,293 पहुंचा दिए गए हैं।

राज्यों में कोरोना संक्रमण की स्थिति

क्रमांक राज्य का नाम कोरोना के कुल मामले (11 विदेशी नागरिक शामिल) ठीक हुए/डिस्चार्ज हुए मौत
1 अंडमान निकोबार 116 54 0
2 आंध्र प्रदेश 16934 7632 206
3 अरुणाचल प्रदेश 252 75 1
4 असम 9673 6349 14
5 बिहार 10954 8214 80
6 चंडीगढ़ 457 393 6
7 छत्तीसगढ़ 3065 2437 14
8 दिल्ली 94695 65624 2923
9 गोवा 1482 734 4
10 गुजरात 34600 24933 1904
11 हरियाणा 16003 11691 255
12 हिमाचल प्रदेश 1033 667 10
13 जम्मू कश्मीर 8019 5075 119
14 झारखंड 2695 2001 15
15 कर्नाटक 19710 8805 293
16 केरल 4964 2841 25
17 लद्दाख 1001 777 1
18 मध्य प्रदेश 14297 11049 593
19 महाराष्ट्र 192990 104687 8376
20 मणिपुर 1316 639 0
21 मेघालय 62 43 1
22 मिजोरम 162 126 0
23 ओडिशा 8106 5705 29
24 पुद्दुचेरी 802 331 12
25 पंजाब 5937 4266 157
26 राजस्थान 19052 15281 440
27 तमिलनाडु 102721 58378 1385
28 तेलंगाना 20462 10195 283
29 त्रिपुरा 1525 1199 1
30 उत्तराखंड 3048 2481 42
31 उत्तर प्रदेश 25797 17597 749
32 पश्चिम बंगाल 20488 13571 717
भारत में कुल मरीजों की संख्या 648315 394227 18655



Source link

Share on Facebook
Tweet
Follow us
Tagged 22, 648, , , , News, Update, अब, आए, जयद, तक, दश, पहल, बर, , ममल, , , सकरमत, सढ, समन, हजर