Sports

4-year ban on Gomti, Asian Championship gold medal withdrawn | गोमती पर 4 साल का प्रतिबंध, एशियाई चैम्पियनशिप स्वर्ण पदक वापस लिया गया



नई दिल्ली, 12 जून, (आईएएनएस)। गोमती मारिमुथु को चार साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है। उनसे साथ ही 2019 एशियाई चैम्पियनशिप में जीता गया स्वर्ण पदक भी छीन लिया गया। एथलेटिक्स इंटीग्रिटी यूनिट (एआईयू) ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी।

एआईयू ने कहा कि 31 साल की भारतीय धावक को मई 2023 तक प्रतिबंधित किया गया है और पिछले साल दो महीने की समय सीमा में सभी रेसों में अयोग्य घोषित कर दिया गया है।

गोमती को 2019 एशियाई चैम्पियनशिप में एनाबोलिक स्ट्रायड नानड्रोलोन के सेवन का दोषी पाया गया था। उनका बी सैम्पल भी पॉजिटिव पाए जाने के बाद शुक्रवार को यह फैसला लिया गया। इसके बाद उनके तीन और टेस्ट पॉजिटिव पाए गए हैं ।

18 मार्च से 17 मई 2019 के बीच उन्होंने जितने भी टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था, उसमें उनकी भागीदारी को रद्द कर दिया गया है।

गोमती अब खेल पंचाट न्यायालय (सीएएस) में इस फैसले के खिलाफ अपील कर सकती हैं।



Source link

Share on Facebook
Tweet
Follow us
Tagged 4, 4year, Asian, ban, Championship, Gold, Gomti, medal, withdrawn, एशयई, , गमत, गय, चमपयनशप, पदक, , परतबध, लय, वपस, सल, सवरण