Gadgets

Asus launch gaming laptops and desktops in India, know price | TUF/ROG laptop: Asus ने भारत में लॉन्च किए गेमिंग लैपटॉप और डेस्कटॉप, जानें कीमत



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ताइवान की टेक्नोलॉजी कंपनी Asus (आसुस) ने भारत में अपने चार नए गेमिंग डिवाइस को लॉन्च कर दिया है। इनमें दो TUF गेमिंग लैपटॉप और दो ROG गेमिंग डेस्कटॉप शामिल हैं। TUF लैपटॉप सीरीज में A15 को बोनफायर ब्लैक कलर ऑप्शन के साथ बाजार में उतारा गया है। वहीं इसका एक फॉर्टेस ग्रे मॉडल भी है। दूसरा मॉडल TUF A17 केवल एक फॉर्टेस ग्रे वेरिएंट में उपलब्ध है। वहीं ROG सीरीज में GA15 और GA35 डेस्कटॉप शामिल हैं। दोनों ​गेमिंग डिवाइस को अमेजन इंडिया, रिलायंस डिजिटल और अन्य ऑफलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है।   

बात करें कीमत की तो Asus TUF A15 की भारत में शुरूआती कीमत 60,990 रुपए है। वहीं इसके फॉर्टेस ग्रे वेरिएंट की कीमत कीमत 62,990 रुपए है। वहीं डेस्कटॉप मॉडल में Asus ROG GA15 की शुरुआती कीमत 65,990 रुपए है। वहीं ROG GA35 की कीमत 1,79,990 रुपए रखी गई है।

Acer Swift 3 Notebook भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

फीचर्स
Asus TUF में 144 रिफ्रेश रेट वाली 15 इंच की डिस्प्ले दी गई है। वहीं TUF A17 में 120 रिफ्रेश रेट वाली 17 इंच की डिस्प्ले दी गई है। ROG GA15 में AMD Ryzen 7 3700X प्रोसेसर दिया गया है। इसमें AMD B450 मदरबोर्ड और Nvidia GeForce 1660 Ti 6GB GPU का सपोर्ट भी दिया गया है। यह 32GB रैम और 1TB SSD स्टोरेज विकल्प के साथ उपलब्ध है। वहीं ROG GA15 में AMD Ryzen 9 3950X प्रोसेसर दिया गया है। इसे Nvidia Ge Force RTX 2080 Ti और 11GB ग्रॉफिक्स कार्ड के साथ पेश किया गया है।

Remove China Apps: चाइनीज ऐप्स की छु्टटी करने वाले इस एप को 10 लाख लोगों ने किया डाउनलोड

समान फीचर्स
Asus TUF A15 और Asus TUF A17 दोनों में Window 10 इंस्टॉल मिलेगी। इसमें 1TB की HDD स्टोरेज कैपेसिटी दी गई है। बेहतर परफोर्मेंस के लिए AMD Ryzen 9 4900H प्रोसेसर दिया गया है, जो 32GB DDR4 SD रैम के साथ आता है। 

पावर के लिए इसमें 48Wh बैटरी पैक मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए दोनों ही लैपटॉप में ही Wi-fi 5, ब्लूटूथ 5.0, चार USB पोर्ट और हेडफोन जैक दिए गए हैं।



Source link

Share on Facebook
Tweet
Follow us
Tagged Asus, desktops, Gaming, , laptop, laptops, , price, TUFROG, , कए, कमत, गमग, जन, डसकटप, , भरत, , , लपटप